शराब पीकर हंगामा कर रहे ब्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
तरैया(सारण) 28.01.2020 :
थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार पर तरैया-अमनौर मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा था।जिसे गस्ती के दौरान पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक पचौड़र गाँव निवासी बालेश्वर पांडेय है।जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।पुअनि महेन्द्र पंडित ने बताया उक्त व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हल्ला हंगामा कर रहा था जिसके कारण सड़क पर आने-जाने वाले लोगो एवं महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी। शराबी का ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब की मात्रा 213 प्रतिशत पाया गया।जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments