
जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग घंटों जाम कर किया प्रदर्शन
👉सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग घंटों जाम, लोग परेशान
जीरादेई (सिवान) ।बरसात के पानी का जल जमाव को लेकर ठेपहाँ पंचायत के लोगों ने सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का प्रदर्शन के रूप में कहना था कि बिगत तीन बर्षों से बरसात का पानी जम जाने के कारण लगभग चालिश से पचास घर डूबने के कगार पर है तथा तीन बर्षों से लगभग बिस एकड़ जमीन पर किसी प्रकार की खेती नही हो पा रही है। पुलिया की सफाई के मुद्दे पर ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया और जीरादेई प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। लोगो के अनुसार उनकी समस्या का समाधान करना तो दूर कोई बात तक सुनने को तैयार नही है।लगभग एक घंटे जाम के बाद जीरादेई अंचलाधिकारी और स्थानीय भाजपा नेता विनोद तिवारी ने सभी ग्रामीणों के समस्या को बीच सड़क पर ही सुना। बाद में भाजपा नेता विनोद तिवारी और आलाधिकारी अनुज कुमार के अस्वासन पर मुख्य सड़क पर लगे जाम को मुक्त कराया गया। भाजपा नेता विनोद तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों का गुस्सा जायज है जल जमाव की समस्या भीषण समस्या है जिससे आस-पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आज से ही इस पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बिगत पिछले बर्ष भी इस समस्या का निराकरण मेरे ही नेतृत्व में किया गया था।इस बर्ष फिर मैं इस जल जमाव की समस्या को दूर कर लोगो को निजात दिलाने का प्रयास करूंगा।
क्या कहतें है अंचलाधिकारी
जीरादेई अंचलाधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि पिछले बर्ष ही मशीन द्वारा पुलिया की सफाई की गई थी लेकिन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिया में कचरा फेकना और अतिक्रम के फलस्वरूप बरसात का पानी जमाव की स्तिथि में आ जाता है। समस्या की गंभीरता को देखता हुए इसके निदान के कार्य आज से ही सुरु कर दिए गए है जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। तथा आगे से इसकी सफाई निरंतर होती रहेगी।




Recent Comments