शराब के नशे में व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत

✍️परवेज अख्तर/सिवान ;
आंदर (सिवान ) :  थाना क्षेत्र के बरौली गांव के सोना नदी में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक भरौली निवासी संजय साह (30) बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब के नशे में था और प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
——–