शब-ए-बरात का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मांझी. प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम भाईयों ने अपने पुरखों की याद में शब-ए-बरात का पर्व प्रेम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थानीय मियांपट्टी, गुर्दाहां, नंदपुर, ताजपुर, कटोखर, दाउदपुर, सिसवां, जगतियां, बलेसरा, जैतपुर, कोहड़ा बाजार, इनायतपुर सहित विभिन्न गांवों में कब्रगाहों, ईदगाहों व मस्जिदों को रौशनी से भव्य तरीके से सजाया गया था। लोगों ने अपने पुरखों के कब्र पर सफाई करने के बाद दीप,मोमबती व अगरबती जला कर रात भर याद किया। विविध हलवा व व्यंजन के साथ फतेहा व कुरान-ए-पाक का पाठ किया।