वैश्य समाज ने भावी युवा प्रत्याशी को सिक्कों से तौला

बनियापुर (सारण) बनियापुर में भावी विधान सभा प्रत्याशी युवा सुमित कुमार गुप्ता को उनके जन सम्पर्क के क्रम में बनियापुर के वैश्य समाज ने भव्य स्वागत करते फूल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ नारा लगाते सिक्के से तौला।श्री गुप्ता को सम्मानित करते वैश्य समाज ने विधान सभा भेजने का संकल्प लिया।जहा आभार व्यक्त करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आप बुजुर्गो अभिभावको नवजवान हमारे भाइयो का आशीर्वाद इसी तरह कायम रहे तो आपका यह बेटा समाज में नई क्रांति लाएगा।आज तक इस विधानवसभा क्षेत्रं में जितने प्रतिनिधि हुए सभी गमला की फूल की तरह मात्र शोभा की वस्तु साबित हुए।आपका आशीर्वाद मिला तो समाज के हर तबका का विकास होगा। वही युवाओ के लिए रोजगार के लिए छोटी छोटी लघु व् कुटीर उद्योग ,छत्र छात्राओ के लिए मुफ़्त मेडिकल कोचोंग आईआईटी की मुफ़्त कोचिंग की व्यवस्था सहित अनेको विकास की धराए बहेंगी।जिसके बाद श्री गुप्ता मशरख के लिए सबका धन्यवाद देते रवाना हो गए।मौके राजू प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश, अमित कुशवाहा, विपिन गुप्ता, सद्दाम हुसैन, बृजबिहारी प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल थे।




Recent Comments