वैशाली : पानी की संकट पैदा होने से आमजनों की बढ़ी परेशानी

पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र के डढ़ुवा पंचायत में जल संकट की बढ़ती समस्या से जहां लोग परेशान हैं ।वहीं मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत नल जल योजना फ़्लॉप साबित हो रही है। जिसके चलते जल संकट समाप्त नहीं हो रही है। पानी नही मिलने से लोगो में त्राहिमाम मचा है। इधर जल संकट को लेकर लोग काफ़ी परेशानी में हैं।जल संकट से मार झेल रही डढ़ुआ पंचायत के एक नंबर वार्ड के लोगों ने पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों पर नाराज़गी जताई है। मालूम हो की मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना के तहत नल जल योजना जो करोड़ों रुपए की लागत से प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में चल रही है। डढुआ पंचायत के हरपुर हरी गांव के वार्ड नंबर एक एवं दो के लोगों ने बताया की जनप्रिनिधियो की उपेक्षा के कारण नल जल योजना का लाभ हम लोगों को नहीं मिल रहा है। पानी के लिए लोग भीषण गर्मी में दर दर भटक रहे हैं। उक्त पंचायत के हरपुर हरी गांव का आलम यह है के जल स्तर काफ़ी नीचे चले जाने के कारण लगभग चापकलो से पानी नही निकल रही है। इस कारण लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पंचायत के वार्ड नंबर एक के निवासी नसीम अख्तर , लालदेव राय, रामविलास राम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद इसराइल, महेश्वरी देवी, सोनिया देवी, मोहम्मद निजामुद्दीन, मिथुन, महेंद्र राम, मोहम्मद हाशिम, फुलेश्वरी देवी, आदि ने बताया कि सरकार की महाकांक्षी हर घर नल का जल योजना का लाभ भी लोगों को अभी तक नहीं मिल रहा है। पानी की समस्या दूर करने को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों व विभागीय पदाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब तो स्थिति ऐसा हो गई है कि पानी के लिए लोग भीषण गर्मी में दर दर भटक रहे हैं।

इस सम्बंध में पूछे जाने पर वार्ड सदस्यपति जावेद आलम उर्फ शाहिद खान ने बताया कि नल जल योजना में एक लाख रुपए की राशि ट्रांसफर किया गया है। वहीं काम के पहले कमीशन की डिमांड की की जा रही है। इतनी कम राशि में क्या क्या काम करें, इसलिए मैं इस राशि को अब तक खर्च नहीं किया हूं। वही पंचायत के
मुखिया अन्य कुमार साह उर्फ अरूण साह ने बताया कि
इस योजना के लिए अब तक राशि नहीं आई है जब तक नल जल योजना के लिए एक लाख रुपए को ट्रांसफर कर दिया गया है ।क्योंकि ट्रांसफर नहीं किए जाने पर यह योजना पीएचडी विभाग में चली जाती।

ग्रामीण जोगी राय का कहना है कि मुखिया एवं वार्ड प्रतिनिधियों के ताल मटोल की वजह से अब तक हमलोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं दिया गया। लगता है नल जल योजना कमीशन के चक्कर में हम लोगों के वार्ड में धरातल पर नहीं पहुंच पा रही है। इस संबंध में कहे जाने पर न मुखिया न वार्ड सदस्य सुनने को तैयार है।