तीन सगे भाई समेत चार घायल।

परवेज़ अख्तर/सिवान: 

सराय ओपी क्षेत्र हरदिया मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह पानी को
लेकर हुई मारपीट में तीन सगे भाई  सहित चार घायल हो गए।  घायलों की पहचान
नगर थाना क्षेत्र केजयप्रकाश नगर निवासी राज कृपाल सिंह, बृजेश कुमार,
लालबाबू सिंह व रितेश कुमार के रूप में की गयी।
घायल लालबाबू सिंह ने बताया कि हमलोगों की भूमि सराय ओपी क्षेत्र हरदिया
मोड़ के समीप है। वह तीन भाई के भूमि पर काम चला रहा था।  मंगलवार की सुबह
बृजेश कुमार व राजकृपाल के बीच पानी को लेकर तू-तू-मैं-मैं होने लगी।
दोनों भाइयो को समझाते हुए कहा कि चार श्रेष्ठ आदमी को बैठा कर आपस में
इसका समाधान कर लिया जाए। तभी कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गई
जिसे मैं और मेरा भतीजा छुड़ाने गये तो हमलोग भी घायल हो गये।   मौके पर
पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराकर हम सभी घायलों को सदर अस्पताल में
भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।