सिवान। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के चैनपुर पिपरा बाजार के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए गोपालगंज के बढ़ेया गांव में जा रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं यहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी नीरज कुमार और मनमोहन शर्मा के रूप में हुई है। जबकि घायल उक्त गांव निवासी आर्यन कुमार है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम सिसई गांव से एक हीं बाइक पर सवार होकर तीनों बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी वे चैनपुर पिपरा बाजार के समीप पहुंचे थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चल रहे व बीच में बैठे नीरज कुमार और मनमोहन शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा आर्यन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई। इसके बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी जब स्वजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सभी स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतक मनमोहन के स्वजनों ने बताया कि घर से निकलने के आधे घंटे बाद ही दुर्घटना की सूचना मिली। जब तक वे लोग अस्पताल पहुंचे तबतक उनके बेटे की मौत हो चुकी थी।
About The Author



Recent Post
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- सारण में दिशा की बैठक: सांसद रूडी की अध्यक्षता में 103 विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा, कई नीतिगत निर्णय स्वीकृत
- तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान: नवाचारी शिक्षा के लिए बेतिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार सम्मानित
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
- सांसद रूडी की त्वरित पहल से कुतुबपुर दियारा में गंगा कटावरोधी कार्य शुरू, स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से की बात
Categories

Recent Comments