विशेष कैम्प का आयोजन कर बुजुर्गों को लगाया गया कोरोना का टीका।
दो सो तीस बुजुर्गों को लगाया गया टीका।

पानापुर (सारण)पीएचसी पानापुर में लगातार कोविड-19 के टीके के लिए जागरूकता अभियान चलाकर साठ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को टीका लगाया जा रहा है।लेकिन पीएचसी तक बुजुर्गों आने में समस्या के कारण आवश्यक सफलता नहीं मिल सकी।आवश्यक सफलता नहीं मिलने कारण बुधवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ मनरेगा भवन,बकवाॅ शिवा गैस एजेंसी तथा महम्मदपुर में विशेष कैम्प का आयोजन कर बुजुर्गों को कोविड -19 का टीका लगाया गया।तीनो केन्द्रों पर कुल दो सौ तीस बुजुर्गों को टीका लगाया गया। जिसे लेकर बुजुर्गों ने सरकार के इस कार्य की सराहना की।जबकि कुछ लोग भ्रम के कारण टीका लेने से कतराते रहे।




Recent Comments