विवाद में दोस्त ने चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत
मढौरा (सारण):थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में आपसी विवाद को लेकर दोस्त ने ही दुसरे दोस्त को चाकू से गोद कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोगों ने जख्मी को आनन फानन में सदर अस्पताल ले कर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक मुबारकपुर निवासी अमरनाथ साह का 35 वर्षीय पुत्र बलराम साह बताया गया है । बलराम साह का एक मिठाई का दुकान फुटानी मोड़ पर था । बलराम यही रहता था,धटना के दिन अपने छोटे भाई के बेटा के जन्मदिन को लेकर अपने घर पहुंचा था । गांव में किसी बात को लेकर उसका अपने ही एक दोस्त से विवाद हो गया । इसी दौरान आरोपी दोस्त ने अपने पास से चाकू निकाल कर अंधाधुंध हमला कर दिया । चाकू के हमले से बुरी तरह से जख्मी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल ले गये । बलराम का अभी इलाज शुरू ही हुआ था की उसकी मौत हो गई । धटना मे मृतक के परिजनों ने उसी गांव के मों. इम्तियाज को आरोपी बता रहे थे । धटना के संबंध में मढ़ौरा थाना ने किसी जानकारी से इनकार किया। हालांकि इसकी तहकीकात शुरू कर दी है ।