
मढौरा में राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान समेकित बाल विकास परियोजना मढौरा द्वारा पोषण मेला का आयोजन किया गया, इस दौरान पोषण से सम्बंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी, जो महिलाओं की भीड़ को आकर्षित रही थी, साथ ही गर्भवती माताओं की गोद भराई, शिशुओं को अन्नप्रासन, ग्रोथ मोनिटरिंग के साथ पौधारोपण किया गया, कार्यक्रम में गोद भराई के दौरान महिलाओं ने पारम्परिक सोहर गीत गाकर , डांस करते हुए पूरे पोषण मेला कार्यक्रम को अलग जोश भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सीडीपीओ अर्चना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सेविका सहायिका संघ की अध्यक्ष वेणु मीनाक्षी, उपाध्यक्ष सरिता कुमारी, सचिव गोबिंद जी मिश्रा, कोषाध्यक्ष माधुरी देवी सहित मढौरा परियोजना की सभी सेविका सहायिका मौजूद थी।




Recent Comments