एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. बुधवार को एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे एवं उपाध्यक्ष गोपी नाथ उपाध्याय ने सीवान स्टेशन का दौरा कर रेल कर्मियों से मिले और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना. श्री पांडे ने रेल कर्मियों को आश्वस्त किया कि महाप्रबंधक महोदय से यथाशीघ्र मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा. उन्होंने रेल कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस रेलवे के अन्दर निजीकरण पर रोक लगाने हेतु प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे एआईआरएफ और एनएफआईआर के नेता भारत सरकार से बिक चुके है और उनके द्वारा मात्र रेल कर्मियों को ठगा गया है और धोखा दिया गया है.उन्होंने कहा कि इस बार रेलकर्मी इन्हें माफ नहीं करेंगे. श्री पांडे ने रेल कर्मियों से आह्वान किया कि इस बार रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव में एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके सरकार के दलाल बन चूके इन नेताओं को सत्ता से बेदखल करें. जन सम्पर्क अभियान व सभा में मुख्य रूप से दीपक यादव, हरिवंश यादव, प्रमोद मंडल, अनिल श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद, राजन पांडे, बैजनाथ मंडल, रमैया मिश्रा, रामदयाद यादव कर्मचारी नेता शामिल थे.