
पानापुर (सारण)तरैया विधायक सह विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य उपसचेतक जनक सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजनान्तर्गत प्रखंड के तीन ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया । विधायक श्री सिंह ने सर्वप्रथम बेलौर पंचायत में सिमरी पक्की सड़क से पीपरा सिंगाही तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया वही इसी पंचायत के टी जीरो मुरलीमठ से हरिजन टोली तक 610 मीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास किया । बाद में विधायक ने कोंध पंचायत अंतर्गत मथुराधाम से कोंध नया टोला पथ में 350 मीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास किया । विधायक श्री सिंह ने बताया कि इन सड़कों की प्राक्कलन राशि एक करोड़ से ज्यादा है । उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में अब परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि आनेवाले वर्षो में प्रखंड के सभी ग्रामीण सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया जाएगा । इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता मनोज गिरी , उमेश सिंह कुशवाहा , जनक सहनी , प्रमोद सिंह ,रवींद्र सिंह ,विनय सिंह , विजय प्रकाश तिवारी , वेद प्रकाश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments