पानापुर(सारण)तरैया विधायक जनक सिंह ने मंगलवार को करोड़ो रूपये की लागत से निर्मित प्रखंड के आधे दर्जन ग्रामीण सड़को का उद्घाटन किया । विधायक ने सबसे पहले पानापुर सतजोड़ा मार्ग में धेनुकी चौक से लगुनी बुढ़िया माई तक एक करोड़ 20 लाख की लागत से लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया । बाद में चकिया से चिन्तामनपुर ,सतजोड़ा से पृथ्वीपुर ,पकड़ी नरोत्तम से टोटहा जगतपुर ,सहबाजपुर से मड़वा बसहिया वाया खजूरी , धेनुकी से बसहिया एवं राजापट्टी कोठी से चकिया टोला तक ग्रामीण सड़क का उद्घाटन किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास के बिना गांव का विकास नही हो सकता । राज्य की एनडीए सरकार गांवो के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है । उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में प्रखंड के हर ग्रामीण सड़क का पक्कीकरण कर मुख्य पथ से जोड़ दिया जाएगा । इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,विनय सिंह ,रामज्ञास चौरसिया , गुड्डू सिंह ,हरिशंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।