विद्युत चोरी मामले में दो महिला सहित तीन पर प्राथमिकी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : विधुत चोरी करने को लेकर नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कनीय विधुत अभियंता संजय सिंह ने थानाक्षेत्र के खैराटी और करोम गांव में छापेमारी कर तीन लोगों पर बिजली चोरी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है। साथ हीं तीनों व्यक्तिों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इस संबंध में कनीय अभियंता ने बताया कि सबसे पहले खैराटी गांव में चिंता देवी व कालिका देवी को बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद चोरी से टोका फंसाकर जलाते हुए पकड़ा गया। उनपर अधिक बकाया के कारण कनेक्शन को कटवा दिया गया था। वहीं करोम के इब्राहिम मोहम्मद अपने घर में अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे थे। जब विद्युत विभाग के जेई ने इसकी जांच की तो मामले सही पाया गया। इसके बाद चोरी किए गए राजस्व के अलावा बकाए राशि की वसूली के लिए थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।
—




Recent Comments