वाहन जांच से मचा हड़कंप

#परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन : चैनपुर ओपी पुलिस ने ओपी प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की शाम सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग के चैनपुर बाजार स्थित अंबेडकर चौक के समीप दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, डीएल व अन्य कागजात की जांच की गई। इसके आभाव मे वाहन चालकों का चालान काटा गया। इस दौरान तीन हजार रुपये वसूला गया। जांच अभियानके दौरान चालकों मे हड़कंप मच गया और कुछ देर तक दोपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
……………………………………