पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के रसौली पश्चिम टोला  में सोमवार की दोपहर ठनके से  दरवाजे पर बंधी एक गाय की  मौत हो गयी । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसौली पश्चिम टोला  निवासी वीरेंद्र शर्मा की गाय दरवाजे पर बंधी थी । इसी दौरान मूसलाधार  बारिश के बीच गाय के शरीर पर ठनका गिर गया और मौके पर ही गाय की मौत हो गयी ।