
लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रधानाचार्यों के तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न
नवीन सिंह परमार
सीवान / मुजफ्फरपुर : विद्या भारती से संबद्ध लोक शिक्षा समिति, बिहार के वरिष्ठ प्रधानाचार्यों के ऑनलाइन प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिवस के प्रशिक्षण का उद्घाटन शिशु मंदिर फारबिसगंज के प्रधानाचार्य अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर प्रशिक्षार्थी प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी ने
कहा कि प्रधानाचार्य को संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठ होना चाहिए। समाज के हर क्षेत्र में पहुंच होनी चाहिए विद्यालय के भैया बहन आचार्य कर्मचारी अभिभावक एवं समाज का मूल्यांकन करना चाहिए। प्रधानाचार्य को नायक के साथ साथ एक शिक्षक की भूमिका में रहनी चाहिए। विद्यालय में संस्कार पक्ष को देखना एवं संस्कार क्षम वातावरण का निर्माण करना प्रधानाचार्य की भूमिका होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक कुशल एवं सफल प्रधानाचार्य को वित्तीय संबंधी जानकारी होनी चाहिए। प्रबंध तंत्र के साथ अच्छी तालमेल होनी चाहिए। विभिन्न विभागों की जानकारी लेते हुए नियमित निरीक्षण करना चाहिए।भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर चाहिए। सेवा कार्य क्षेत्रों में विद्यालय के माध्यम से संस्कार केंद्र की जानकारी रखना एवं भैया बहनों के मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर काउंसलिंग की व्यवस्था करना प्रधानाचार्य की जिम्मेवारी होनी चाहिए।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि विद्यालय के भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में संघ अनुकूल वातावरण बनाना,शिक्षा अनुकूल दिनचर्या का निर्माण करना प्रधानाचार्य का दायित्व होनी चाहिये।
प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर ने विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा आधुनिक प्रबंधन विज्ञान की ज्ञान आवश्यक है। विद्यार्थियों को उनके जीवन में विभिन्न प्रकार के चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाना, बालकों के प्रतिभा को जगाना। हमें उस तकनीक का उपयोग करने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना है जिसका आविष्कार नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि उन्नयन की सफलता के लिए नवाचार युक्त शिक्षण पद्धति का विद्यालय में उपयोग करना आवश्यक है। मनुष्य के अंदर अंतर्निहित गुणों का प्रकटीकरण करना ही शिक्षा का कार्य है।
द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर अध्यक्षीय आशीर्वचन में लोक शिक्षा समिति बिहार के अध्यक्ष सुधा बाला आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्रदेश सह सचिव अजय कुमार तिवारी, प्रान्त के प्रचार प्रमुख ललित कुमार राय,प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख फणीन्द्र नाथ झा, आठों विभाग के विभाग निरीक्षक,
विद्या मंदिर फारबिसगंज के प्राचार्य श्रीराम सिंह, प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख ललन राय समेत 78 प्रधानाचार्य उपस्थित थे।




Recent Comments