इंजिनियरिंग , मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं सहित वर्ग 6 से 12 तक के छात्र पुछ सकते है प्रश्न-:

डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर पंचायत के कंशदियर गाँव निवासी बीटेक के छात्र सोनु कुमार सिंह ने इस लॉकडाउन की स्थिति मे देश के विभिन्न कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे अपने दोस्तों के साथ मिलकर  मुफ्त शिक्षा देने के उदेश्य से एक एजुकेशनल वेबसाइट www.thecareergeeks.com नाम से बनायी है जिसके माध्यम से इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं सहित वर्ग 6 से 12 तक के छात्र प्रश्न पुछ सकते है । इसमे छात्रों के लिए घर बैठे फ्री मे ऑनलाइन लाइव विडियो क्लास , प्रश्न पुछने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है । इसके लिए छात्र sonu@thecareergeeks.com   पर मेल कर सकते है ।
उसने बताया कि अभी तक इस वेबसाइट से 900 छात्र जुड़कर लाभ उठा रहे है । उसने बताया कि लॉकडाउन की स्थिति के कारण घर बैठे ही मुफ्त मे शिक्षा मिल सके इस उदेश्य से यह प्रयास किया गया है ।
सोनू बचपन से ही एक मेधावी छात्र था । उसने विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा मे पुरे राज्य मे चौथा रैंक हासिल किया था साथ ही AIAEE इन्ट्रेंस परीक्षा मे छठा रैंक प्राप्त किया था । वर्तमान मे वह बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है ।