दिघवारा (सारण) दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 में अवस्थित वार्ड पार्षद अंजू सिह के आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समरोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिघवारा नगर पंचायत के सभी कर्मी समेत नगर के कईं गणमान्य लोगो ने एक दूसरे को अबीर एव गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएँ दिया तथा में होली के पारंपरिक गीतों का लुत्फ उठाया । साथ कई तरह के पकवानों का भी स्वाद चखा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिहारी राय, वार्ड पार्षद अंजू सिह, मिलन समारोह आयोजक पूर्व नगर अध्यक्ष अजित सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राम, हरेंद्र राय, सोनू बैठा के अलावे डॉ जेड अहमद ,नगर पंचायत के कनीय अभियंता राजीव रंजन गिरी ,अभियंता नवीन कुमार, तारकेसर प्रसाद, सन्तोष कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।