
छपरा: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन में दो स्कूलों में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया. एसडीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल और भागवत विद्यापीठ स्कल में अंतरराष्ट्रीय पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
अध्यक्ष मयंक जयसवाल ने बताया कि लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन शहर के दो प्रतिष्ठित स्कूल में कराया गया. जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया स्कूल में है. प्रतियोगिता का थीम था जर्नी ऑफ पीस जिस पर बच्चों ने मनमोहक पेंटिंग बनाई. बच्चों के बीच प्रतियोगिता को लेकर उत्साह दिखा.
इस अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, डायरेक्टर राकेश कुमार सिंह, भागवत विद्यापीठ के प्राचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह, संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, संस्थापक सचिव कबीर अहमद, लियो अध्यक्ष अली अहमद, उपाध्यक्ष विकास अमर आनंद, सचिव सनी पठान, आशुतोष पांडे, शुभम पांडे, सुष्मिता श्रीवास्तव, राशिद रिजवी, शुभम मिश्रा आदि सदस्यगण उपस्थित थे।




Recent Comments