
छपरा (सारण)। मढ़ौरा प्रखण्ड के बहूआरा पट्टी खेल मैदान मे बहुचर्चित बीपीएल 2021 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल का फाइनल मैच बहूआरा बनाम चैन्पुरा मुड़ा के बीच खेला गया।जिस फाइनल में चैनपुर मुड़ा को हराकर बहूआरा ने फाइनल मैच पर कब्जा जमाया लिया।कार्यक्रम का बतौर मुख्यतिथि पूर्व जद यू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने खेल का विधिवत उद्घघाटन बल्लेबाजी कर किया ।वही मैच के सम्मान समारोह में विजेता टीम के कप्तान चंदन कुमार को ट्राफी देकर सम्मानित किया।जहा अन्य विजेता,उप विजेता टीम के खेलाडियो को भी सम्मानित किया गया,मैनआफ़ मैच कप्तान चन्दन सिंह को साइकिल भेट कर किया गया,मैच के आरम्भ से लेकर अंत तक दर्शकों और खेलाडियो के बीच काफी रोमांचक मैच रहा।
आयोजनकर्ता समिति के बबलू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित समाजवादी नेता शंभू सिंह मुखिया मनोज कुमार सिंह , तकनिकी प्रकोष्ठ जद यू के जिला अध्यक्ष रविप्रकाश, पूर्व मुखिया पसूराम सिंह इत्यादि सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।




Recent Comments