छपरा: नेहरू युवा केन्द्र सारण छपरा के द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रवेश प्रशिक्षण जयप्रकाश नारायण नगर सिताब दियरा में 6 दिसंबर से चल रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण एवं सारण के 87 राष्ट्रीय युवा स्वमसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण शिविर में 7 वे दिन जिला सलाहकार समिति के सदस्य एवं प्रशिक्षक आकाश कुमार मोदी ने जीवन शैली से व्यक्तित्व विकास पर चर्चा किया। चर्चा में कहा कि व्यक्ति को जीवन शैली में योग एवं मैडिटेशन की बहुत जरूरत है। जो देश पूरे विश्व को ज्ञान और योग दिया उसके ही युवा पीढ़ी आज योग नही कर रहे हैं ।जिसके कारण उसके मन एवं बुद्धि में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर रही है जिसके कारण आज देश में बलात्कार के केस में बढ़ावा मिल रहा है।आज के युवा पीढ़ी मैडिटेशन नही कर रहा है अगर मेडिटेशन करने लगे तो ऐसे केस देखने को नही मिलेगा और व्यक्ति का विकास होगा उसके साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र का विकास होगा ।उसके साथ ही श्री मोदी ने कहा की व्यक्तित्व विकास में विशेष कर ज्ञान, चरित्र, एकता,शारीरिक विकास, मनोवैज्ञानिक विकास पर जोड़ दिया।
इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक पारस सिंह, साकेत कुमार , नेहरू युवा केन्द्र के लेखपाल सत्यनारायण यादव आदि उपस्थित थे।