मांझी। शुक्रवार की शाम मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर नमामि गंगे सारण प्रकोष्ठ द्वारा संत रामप्रिय दास के संयोजकत्व में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिह सिग्रीवाल ने गंगा पूजन के उपरांत गंगा आरती की। इस अवसर पर श्री सिग्रीवाल ने कहा कि नमामि गंगे अभियान के तहत आज के दिन पूरे देश मे गंगा एवम सरयू नदी के तट पर राष्ट्र कल्याण हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सेवा समर्पण पखवाड़ा के तहत यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सत्रह सितम्बर से सात अक्टूबर तक चलेगा। जिनका उद्देश्य समर्पण के साथ सेवा करना है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष पूजा शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता हेमनरायण सिंह पंकज सिंह विरेन्द्र पाण्डेय तथा नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयोजक चन्द्र शेखर सीमा सिंह ढुनमुन सिंह रंजन शर्मा मिथिलेश प्रसाद संजीव सिह सोनू बब्लू शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज प्रसाद ने किया।