रामजंगल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में नासिक आर्मी ने कोलकाता यूनाइटेड को हराया

दिघवारा(सारण)।नगर पंचायत क्षेत्र के जयगोविंद सिंह क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय रामजंगल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग उदघाटन हुआ।टूर्नामेंट का विधिवत उदघाटन सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।टूर्नामेंट का उदघाटन मैच दो सर्वश्रेठ टीम नासिक आर्मी एवं कोलकाता यूनाइटेड के बीच खेला गया।काफी रोमांचक मुकाबले में नासिक आर्मी के खिलाड़ीयो ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए कोलकाता यूनाइटेड टीम को 6-0 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।नासिक आर्मी टीम के खिलाड़ी पी बी मेटल ने अपने टीम के लिए शानदार हैट्रिक गोल किया।टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को माँ कामाख्या क्लब बक्सर एवं बिहार रेजिमेंट दानापुर के बीच खेला जाएगा।प्रतियोगीता का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

उदघाटन मैच में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान,थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ,रामजंगल सिंह इंटर महाविद्यालय के संस्थापक सचिव अशोक सिंह,बरुआं पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह,पूर्व प्राचार्य प्रो विजय कुमार सिंह,कन्हैया सिंह आदि उपस्थित थे।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सुरजीत कुमार सोनु,आलोक दुबे,सोनु कुमार,विकाश कुमार,शुभम कुमार आदि का सहयोग मिल रहा है।