राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।तिरवाह र्क्षेत्र के दर्जनों पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार के दिन अंचल कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप था कि उनके जाने आने का रास्ता बंद है। बाढ़ का पानी रास्ते पर चल रही है एवं कितने लोगों के घर में भी पानी घुस गया है ।खासकर गर्भवती महिलाएं ,एवं बीमार पड़े लोगो को इलाज कराने के लिए ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि इस बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों में अधिकारियों द्वारा कोई सहायता राशि नहीं मिल रही है। डुमरी पंचायत के मुखिया पति प्रवीण कुमार राय उर्फ सोनू राय, रमपुरवा महनवा के मुखिया राम लखन ठाकुर ,उप मुखिया हसमत अली ,पंचायत समिति सदस्य खुशबू नेशा,के नेतृत्व में हजारों की संख्या में बाढ़ से प्रभावित लोग अंचल कार्यालय में पहुंचकर सीओ को घंटों बंधक बनाए रखा पुलिस प्रसासन के काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित शांत हुए एवं सीओ के आश्वासन के बाद कि इसका रिपोर्ट जिले को भेजे जाएगी जिले से अनुशासित पैसा को बाढ़ पीड़ित के खाते में सीधे भेजी जाएगी उसके बावजूद भी लोग शांत नहीं हुये।लोगो का कहना था कि जिले से जब तक वरीय अधिकारी नही आयेंगे वे लोग घर नही जायेगे।समाचार प्रेषण तक प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय में पुरुष एवं महिलाएं डटी रही। बताते चलें कि मझौलिया प्रखंड के सरिसवा पंचायत, बरवा सेमरा घाट पंचायत ,हरपुर गढ़वा पंचायत ,रमपुरवा महनवा पंचायत ,डुमरी पंचायत, बहुआरावा पंचायत ,परसा पंचायत, बखरिया पंचायत ,आदि बाढ़ से प्रभावित है ।इन क्षेत्रों के किसानों को लाखों लाख रुपये की फसल नुकसान हो गई है जिनमें धान एवं एक प्रमुख है बाढ़ के आने से कई क्षेत्रों का आवागमन भी ठप हो गया है ।इसको लेकर लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है। प्रशासन की ओर से किसी भी बाढ़ पीड़ितों के लिए अभी तो कोई सहायता राशि प्रदान नहीं की गई है जिसको लेकर बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार के दिन घंटों अंचल कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया एवं सीओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।