रोते बिलखते परिजन

सोनपुर। सारण जिले के खैरा में हुए सड़क हादसे में सोनपुर प्रखंड के नयागाव थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी 41 वर्षीय रंजीत भगत की दर्दनाक मौत शनिवार के हो गई। घटना की खबर खैरा पुलिस से मिलते ही मृतक के परिवार और पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उक्त बात के जनकारी देते हुए समाजसेवी विष्णु तिवारी ने बताया कि रंजीत भगत ट्रक चालक थे। वे ट्रक लेकर सोनपुर की ओर
वापस आने के क्रम मे अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि रंजीत भगत की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और वाहन को जप्त कर लिया.बताया जाता है कि रंजीत भगत, पासपति भगत के छोटे पुत्र थे। उनकी शादी वर्ष 2011 में पूजा देवी से हुई थी। उनके परिवार में 12 वर्षीय बेटी आकांक्षा कुमारी और 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार हैं। इस दुखद घटना से पत्नी पूजा देवी, दोनों बच्चों और घर के परिजनों का रो-रो के रोकर बुरा हाल है।