सारण/मशरक के मदारपुर गांव के एक शख्स की महाराष्ट्र के मुम्बई में मौत हो गई। मृतक का शव मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर पंचायत के धवरी गोपाल स्थित घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मशरक थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर पंचायत के धवरी गोपाल गांव के स्व. नगनारायण साह के 45 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार साह बताया जाता है। जो मुंबई में प्राइवेट कम्पनी में सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि सरोज को सीने में दर्द की शिकायत हुआ। तो उसका भाई स्वामीनाथ साह तो उसके साथ काम करता है जो सरोज को अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक को दो लड़का एक लड़की है*