सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के फुलवरिया मोड़ पर बुधवार की सांयकाल अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती देते हुए बड़ा हमला किया। बाइक सवार अपराधियों ने गोपी पतियांव पंचायत के मुखिया राधा साह को सरेआम गोलियों से भून डाला। वारदात इतनी नृशंस थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।