यूपी के बनारस में जमुई के युवक ने लहराया परचम
7 और 8 दिसंबर को हुआ था कराटे चैंपियनशिप
जमुई।( संजीव कुमार सिंह)
जमुई जिला में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहने के बावजूद जमुई खेल, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी अपना लोहा मनवाने में पीछे नहीं रहते जबकि जिले में खेल, कराटे , पढ़ाई की अन्य जिले की अपेक्षा समुचित व्यवस्था नहीं है । उसके बाद भी जिले के चाहे खिलाड़ी हो या छात्र हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा देते हैं। 7 और 8 दिसंबर को हुई यूपी के बनारस महावीर मंदिर के समीप आयोजित हुए इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में जमुई के तीन युवक ने परचम लहराकर जिले का नाम रौशन किया। मालूम हो कि 7 और 8 दिसंबर को बनारस में आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में खैरा प्रखंड अंतर्गत दाबिल पंचायत के चांगोडीह के रहने वाले श्यामदेव पांडेय का पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय, वहीं पतौना गांव के रहने वाले जयप्रकाश यादव का पुत्र जयनंदन कुमार, उझंडी गांव के नरेश ठाकुर के पुत्र राजीव कुमार शामिल हुए थे। तीनों प्रतिभागियों ने अपना चैंपियनशिप में पूरा दमखम दिखाते हुए दो गोल्ड और एक सिल्वर पद हासिल कर जिले के नाम रौशन किया गया। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार पांडेय ने गोल्ड, राजीव कुमार ने गोल्ड और जयनंदन कुमार ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया। उनके जीत पर माता-पिता, कोच तलहा अहमद सहित जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल उत्पन्न है।




Recent Comments