मढ़ौरा(सारण) : शुक्रवार को भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में तथा भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के 16 जनवरी 2020 को वैशाली आगमन को सफल बनाने हेतू तीनों मंडलों मढौरा पूर्वी में अनिल शर्मा, मढौरा नगर में रामाशंकर प्रसाद (मिठू) तथा मढौरा पश्चिमी में बद्री नारायण सिंह के अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के संबंध मे सही तथ्यों की जानकारी जनता के बीच दिया गया तथा पर्ची का वितरण किया गया। बैठक मे उपस्थित लोगों में मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास सिंह, जिलामंत्री तारा देवी, बबलू मिश्र, शम्भु सिंह, विद्रोही जी, धर्मनाथ सिंह, प्रियरंजन सिंह, दिनेश राय, राकेश उजाला, कृष्णा कु•गुप्ता, बलबीर सिंह, संजय सिंह, परमात्मा सिंह, संजय मांझी, धनेश्वर उपाध्याय, सोहन साह, महेंद्र महतो, वीरेंद्र बैठा, गणेश उपाध्याय इत्यादि मौजूद थे।