गोस्वामी समाज के बैठक में पूर्व राष्ट्रपति बीबी गिरि का जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) :
सारण जिला विस्व गुरू शंकराचार्य दसनाम गोस्वामी समाज की एक बैठक नगर के शिव शंकर विवाह भवन में सम्पन्न हुआ । बैठक में जिला अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से जवाहीर गिरि का नाम मनोनित किया गया । बैठक में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरंजन गिरि ने समाज के लोगों को संगठित और क्रियाशील रहने का अहवान किया । अध्यक्ष ने बैठक में गोस्वामी समाज के स्वरूप को सामने रखते हुये कहा कि गोस्वामी समाज आदि काल से समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है । सरकार में समाज की भागिदारी नही मिलने से समय के साथ यह समाज पिछड़ता गया । वर्तमान में गोस्वामी जमात समाज और सरकार दोनो से उपेक्षित है एवं विकास की मुख्य धारा से कट गया है। जरूरत है इस समाज के प्रबुद्ध लोग अपनी जिम्मेदारी तय करे और उत्थान के लिये आगे आये । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में सम्मानित गोस्वामी समाज आज अपने अस्तित्व के लिये संधर्षरत है । इस विकट स्थिती से बाहर निकलने के लिये समाज के लोगों के बीच मजबूत संगठन की आवश्यकता है । नवमनोनित अध्यक्ष जवाहीर गिरि ने कहा कि वे जिला में एक मजबूत संगठन बनाकर समाज की समस्या को उपयुक्त मंच तक ले जायेगे । बैठक मे पूर्व राष्टपति 11 जुलाई को पूर्व राष्टपति बीबी गिरि की जयंति जिला में धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया । इस दौरान मिथलेश गिरि, मन्नू गिरि, विरेन्द्र गिरि, राम एकबाल गिरि, नागेन्द्र गिरि कवि जी, सवालिया गिरि, राधाकृष्ण गिरि, शिवप्रसन्न गिरि, नवीन पुरी, धर्मेंन्द्र गिरि, निरंजन गिरि, देवेन्द्र गिरि, विन्देश्वरी भारती, दिनेश्वर गिरि, डा रविन्द्र गिरि, मुकेश गिरि, महेश गिरि, चंद्रमा गिरि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे । अध्यक्षता विरेन्द्र गिरि ने किया ।