मढ़ौरा में एक्सिस बैंक का हुआ उद्घाटन


मढौरा(सारण): कैश की किल्लत से आम लोग परेशान है , बैंको की हालत बहुत खराब हो चुकी है। बैंक जनहित के सेवा के प्रति तत्पर रहे। उक्त बाते शनिवार को राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने मढौरा के गढदेवी चौक के समीप ऐक्सिस बैंक के उद्घाटन समारोह में कही। विधायक श्री राय ने कहा की आजादी के बाद पहली बार देश में बैंको की हालत बहुत खराब हो चुकी है सरकार के चौकीदार सो रहा है आम लोगो के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। शादी लगन के समय बैंक में पैसा नहीं होना दुर्भाग्यपुर्ण है। विधयाक श्री राय ने ऐक्सिस बैंक के रिजनल मैनेजर एवं शाखा प्रबन्धक को निर्देश दिया कि मढौरा के जनता के हित में काम करे एवं सभी सुविधाओं को धरातल पर लागू करे। उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से ऐरिया मैनेजर शाखा प्रबंधक जैमंगल मांझी जगर्नाथ राय विष्णु गुप्ताजी दिलीप ठाकुर सहित सैकरो लोग उपस्थित थे।




Recent Comments