भारत रत्न अटल जी की श्रधांजलि मेंं मढ़ौरा के पत्रकारों के नेतृत्व मेंं निकाला कैंडल मार्च


मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय पत्रकारों की अगुआई में खिलाड़ी व गणमान्य लोगों ने शुक्रवार को अटल जी की याद में यहा कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च गढदेवी चौक से निकलकर रामजीवन सिंह के शहीद स्मारक तक गया और वहां सम्पन्न हो गया। इससे पहले मढ़ौरा मीडिया सेंटर में सबो ने दिवंगत अटल जी के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।


इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव सच्चिदानंद ओझा, पत्रकार भूपेश भीम, अवधेश वर्मा, मढ़ौरा अनुमंडल पत्रकार फोरम के सह संयोजक अरूण सिंह ,मढौरा अनुमंडल पत्रकार फोरम के प्रवक्ता व पत्रकार संगठन ‘एनयूजेआई’ के सदस्य मनोकामना सिंह,मनोज गुप्ता, कुंदन कुमार,नागेंद्र राय, विष्णु गुप्ता, जेपी सिंह, सोनू पांडे, शिवकुमार गुप्ता, भानु सिंह, दीपनारायण सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, गुटुक सिंह सहित कई खिलाड़ी व गणमान्य लोग शामिल थे।






Recent Comments