
मढ़ौरा नपं : मुख्य पार्षद पर लगा अविश्वास प्रस्ताव खारिज, जबकि उप मुख्य पार्षद पर लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित
पक्ष-विपक्ष का रहा जोर का आजमाइस : जहां मुख्य पार्षद की बची कुर्सी ,वहीं उप-मुख्य पार्षद की छीनी कुर्सी
मढौरा. मंगलवार को स्थानीय नपं में अविश्वास प्रस्ताव पर सदन हुये मतदान में जोर का आजामाइस देखने को मिला।जहां मुख्य पार्षद ललन राय तो अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गये।वहीं उप-मुख्य पार्षद विपिन बिहारी सिंह की कुर्सी चली गयीं।नपं के ईओ मुकेश कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के बाद नियमानुकूल मतदान कराया गया।जिसमें मुख्य पार्षद ललन राय के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 सदस्यों के संख्या वाले सदन में कुल 08 मत ही पड़े।जिससे उनकी कुर्सी बच गयीं।सदन के कुल संख्या के आधी संख्या का प्रस्ताव में पक्ष में मतदान करने से सत्ता पक्ष को लाभ मिला और अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।वहीं उप मुख्य पार्षद विपिन विहारी सिंह पर लगे अविश्वास पर सदन में हुये मतदान के दौरान सदन के कुल 16 सदस्यों में से 09 ने प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग कर अविश्वास प्रस्ताव को पारित करा दिया।जिससे तत्काल प्रभाव से उप मुख्य पार्षद विपिन विहारी सिंह पदच्युत हो गये और मढ़ौरा नपं के उप मुख्य पार्षद की कुर्सी खाली हो गयीं।।




Recent Comments