
मोतिहारी (पू.च.) एसएच 74 के केसरिया लालाछपरा चौक के बीच बच्चा प्रसाद कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] पटना-अरेराज मुख्य सड़क पर हो रही लगातार दुर्घटना ने फिर एक की जान ले ली। थाना क्षेत्र के एसएच 74 के केसरिया लालाछपरा चौक के बीच बच्चा प्रसाद कॉलेज के समीप मंगलवार को लापरवाह चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। बताया जाता है की केसरिया के तरफ से आ रही म¨हद्रा कंपनी की टीयूवी गाड़ी ने लालाछपरा चौक से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।
जिससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार पूर्वी सुंदरापुर पंचायत के मलाही टोला निवासी वासुदेव राय का 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की मौत हो गई। वही मोटरसाइकिल पर सवार मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र के माधोपुर निवासी सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का इलाज केसरिया स्थित एक निजी र्निसंग होम में कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल गाड़ी की पहचान की जा रही है।मृतक का शव अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेजा गया है।




Recent Comments