धरहरी गांव निवासी शराब कारोबारी नरेश पटेल गिरफ्तार

अतुल कश्यप दैनिक खोज खबर”मोतिहारी (पू.च):-महुआवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात छापेमारी कर तियर नदी पार कर रहे शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी धरहरी गांव निवासी नरेश पटेल बताया जाता है। पुलिस ने उसके पास से 250 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। साथ में तीन अन्य कारोबारी अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष दिनेश दास ने बताया कि कांड दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।