
डोरीगंज(सारण)।डोरीगंज थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के पास एनएच-19 पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 23 पेटी विदेशी शराब (कुल 198.720 लीटर) बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि शुक्रवार को दिन के करीब 12 बजे पुलिस मूसेपुर के पास एनएच-19 पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में कार के अंदर से ‘ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी’ ब्रांड की 23 पेटी विदेशी शराब मिली। पुलिस ने तुरंत शराब और कार को जब्त करते हुए वाहन सवार को हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान:
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्तरपुर गांव निवासी स्वर्गीय नायक राय के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




Recent Comments