
इसुआपुर(सारण)। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव में छापेमारी कर 148.35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं शराब के कारोबारी फरार हो गए। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां कारोबारी के एक करकट नुमा घर में तथा वहां खड़ी सेंट्रो कार में शराब रखा गया था। पुलिस ने शराब के धंधेबाज अखिलेश कुमार यादव तथा उसके पिता सुदर्शन राय के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज की है।




Recent Comments