मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

#परवेज अख्तर /सिवान;

हसनपुरा : एमएच नगर थानाक्षेत्र के उसरी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे एक पक्ष के संजय प्रसाद की पत्नी संगीता देवी ने गांव के हीं मुन्ना प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, गुड्डी देवी, शुभम कुमार व अविनाश कुमार को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष से गुड्डी देवी ने प्रदीप साह, मूंगालाल साह, संजय प्रसाद, मकुर्धन साह, चकुर्धन साह व छोटेलाल साह को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि एक पक्ष से प्रदीप कुमार, मकुर्धन साह तथा दूसरे पक्ष से अविनाश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।
———