
मापतौल विभाग का हुआ कार्यक्रम,
कार्यक्रम में कई विन्दुओं पर व्यवसायियों को दिया गया जानकारी
जमुई। (संजीव कुमार सिंह):
माप तौल विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरीक्षक माप तौल जमुई मुकुन्द कुमार सिंह कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंभू नाथ चौधरी थे। कार्यक्रम में शहर के व्यवसायियों ने आकर कार्यक्रम की जानकारी लिया। कार्यक्रम में व्यवसायियों को बाट जांच करने में हो रही परेशानी को दूर करने से लेकर कम्प्यूटर मशीन में हो रही परेशानी और उसके समस्याओं को दूर करने सहित कई विन्दुओं की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में सहायक नियंत्रक मापतौल मुंगेर, शंभू नाथ चौधरी सेवा निवृत सह संयुक्त नियंत्रक भागलपुर, शंकर ठाकुर निरीक्षक मापतौल मुंगेर, अशोक कुमार अंबष्ट लखीसराय निरीक्षक सहित 70-80 लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए। जिला माप तौल विभाग के अधिकारी मुकुन्द कुमार ने बताया कि छोटे छोटे बाट को जांचने के लिए विभाग के पास साल में दो बार जांच करने का प्रावधान है जिसका नामिनल फीस विभाग द्वारा लिया जाता है। वहीं कम्प्युटर मशीन का चेक साल में एक बार विभाग के अधिकारी द्वारा किया जाता है जिसका नोमिनल फीस 200 रुपया लिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में 142 व्यवसाईयों पर अपराधिक मुकदमा चल रहा है। 18-19 में विभाग के द्वारा 30 लाख का टारगेट था । कार्यक्रम में चैम्बर के सचिव शंकर साह, सोनू कुमार, रवि कुमार, रामाशीश मंडल, त्रिपुरारी गुप्ता, राजीव कुमार वर्णवाल,अजय कुमार,कुमार पप्पु राज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments