मनुष्य समाज के अभाव में जल बि न मछली की भांति निष्तेज हो जाता है : बीएओ अनिल कुमार

मांझी(सारण): मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है तथा मनुष्य समाज के अभाव में जल बिन मछली की भांति निष्तेज हो जाता है। यह बातें स्थानीय ई किसान भवन के सभागार में बीएओ अनिल कुमार के सम्मान में आयोजित बिदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए सी ओ सिद्धनाथ सिंह तथा बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कही। वक्ताओं ने बीएओ अनिल कुमार वर्मा के छह वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम अवधि करार दिया। अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने अपने वरीय व कनीय के साथ साथ प्रखंड के लोगों के साथ मित्रवत सम्बन्धो को जीवंत रखा तथा मांझी के लोगों को इस जीवन मे कभी भूल नही पाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ कतिपय करीबियों की वजह से उन्हें दो दो मुकदमें झेलने को भी विवश होना पड़ा। समारोह को जे एस ए संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार, सुरेन्द्र राम,मुखिया पति उदय शंकर सिंह पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह जदयू नेता नीरज मिश्रा हरिनिवास गोस्वामी व किसान मित्रों आदि ने सम्बोधित किया। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। पदाधिकारियों द्वारा ई किसान भवन परिसर में पौधरोपण कर समारोह को यादगार बनाने की अनूठी पहल की गई।




Recent Comments