दहेज रहित शादी के बाद प्रीति भोज में नवविवाहिता ने आतिथियों को पेड़ भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मढ़ौरा (सारण):गुरुवार को समाज को प्रेरित करने के लिये एक नवविवाहिता जोड़े ने नई परंम्परा की शुरुआत की। जिसमें पहले तो युवक ने बिना दहेज की शादी की बाद बाद मे शादी के उपरांत आयोजित प्रीति भोज में अपनी पत्नी के साथ अतिथियों को एक एक फलदार पौधा भेट किया ।

पौधा को देते हुए नवविवाहिता नें सभी से पौधा को लगाने का विनम्र आग्रह भी किया ।प्रखंड के अगहरा निवासी कमाख्या नारायण मिश्र के पुत्र रंजन कुमार के इस नई तरह के प्रयास का सभी ने प्रशंसा किया। रंजन ने बीते 10 जुलाई को बिना दहेज की शादी की थी । शादी के दूसरे दिन आयोजित प्रीति भोज में लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिये सभी को प्रेरित करने के लिये खूद एक फलदार पेड़ लगाया। बाद मे आगंतुक आतिथि को भी पेड़ भेट कर उनसे भी पेड़ लगाने का आग्रह किया ।

-रामेश्वर गोप ने भोजपुरी गायकी की बांधी शमा-
दहेज मुक्त बिहार बनाने के संदेश को भोजपूरी के लोक गायक रामेश्वर गोप ने अपनी गायकी से सामने रखा । इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक आयोजन में रामेश्वर गोप,मनोज सिंह,दिवाकर सिंह अौर सोनम मिश्रा ने अपनी कला की मनोरम प्रस्तुति दी । रामेश्वर गोप ने भिखाड़ी ठाकुर का बिदेशियां को अपनी गायकी से सामने रखा। सोमन मिश्रा ने गीतों पर मोहक भाव को प्रस्तुत कर वाहवाही बिटोरी । मनोज सिंह अौर दिवाकर सिंह ने निर्गुन अौर पुर्वी की प्रस्तुति से श्रोताओं को अपने रंग में रंग लिया ।
समारोह में जिला परिषद की अध्यक्ष मीना अरूण,मिर्जापुर मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, एनयूजेआई के महासचिव राकेश कुमार सिंह, एबीपीएस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ,
मुखियां मुन्द्रिका प्रसाद यादव ,
संजीव कुमार, कुलदीप महसेठ , ग्रीन सिंह , मंजीव कुमार सिंह , भूपेश भीम , रंजन तिवारी, एसआई हरेराम सिंह, सीआईडी के बिरेन्द्र सिंह, पवन सिंह, अरूण तिवारी,नागेन्द्र अोझा, अरविन्द तिवारी, मनोज मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह सहित सौकड़ो गणमान्य इस अवसर के साक्षी बने ।

Recent Comments