पानापुर( सारण) परिजनो के शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते धनौती गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार शराबी धनौती गांव निवासी राजन तिवारी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार शराबी राजन तिवारी नशे में धुत होकर आए दिन घरवालों के साथ मार पीट गाली ग्लौच कर रहा है था।उसके कृत्य से तंग आकर भाई कमलेश्वर तिवारी ने पुलिस शिकायत की थी।शिकायत मिलने पर पुलिस शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।