
मांझी(सारण)। महापर्व छठ के अवसर पर गुरुवार को अनेक जगहों पर विभिन्न संस्थाओं, जन-प्रतिनिधियों व समाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा व्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। संत धरणी दास मठिया के परिसर में श्रीराम दरबार सेवा समिति के सचिव कमल कुमार एवं संयोजक पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह के द्वारा निर्धन छठ-व्रतियों के बीच साड़ी व फल आदि पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत, शुकदेव प्रसाद, रामा कान्त प्रसाद, श्रीराम पंडित, हेमंत कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, शशि कुमार, मठियाय के पुजारी आदि मौजूद थे। गोबरही गांव में शिविर लगा कर जदयु नेता सुनील सिंह, मनोज सिंह व सरपंच भरत सिंह के हाथों 101 छठ-व्रतियों के बीच नारियल, नींबू आदि का वितरण किया गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे। उधर मझनपुरा निवासी आटा चक्की के संचालक पुरुषोत्तम सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर गेहूं की पिसाई निशुल्क कर दी है।




Recent Comments