
मांझी(सारण)। शुक्रवार को एक समारोह आयोजित कर मांझी चट्टी पर होन्डा बाइक के शो रूम का उदघाटन सम्पन्न हुआ। छपरा शहर के होन्डा कम्पनी के सेल्स मैनेजर द्वय नीतीश कुमार तथा राजीव कुमार ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर नए शो रूम का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने बताया कि देहाती क्षेत्र में भी होन्डा कम्पनी की बाइक की बढ़ती डिमांड के मद्देनजर प्रस्तावित नगर पंचायत क्षेत्र में शो रूम खोला गया। नव उद्घाटित शो रूम के संचालक सत्य प्रकाश उर्फ सत्या सिंह ने मौजूद गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। समारोह में पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह कृष्णा सिंह पहलवान ओम प्रकाश गुप्ता आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments