मांझी के बेहद ईमानदार व मिलनसार पंक्चर मिस्त्री का ह्रदयाघात से निधन, शोक

शोक सभा कर श्रधांजलि देते लोग

मांझी(सारण) : मांझी बलिया मोड़ स्थित पंक्चर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले दुकानदार मो अजीज का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। मृतक सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित रानीपुर गांव के रहने वाले थे। वे बेहद ईमानदार व मिलनसार इंसान थे। स्थानीय दुकानदारों में वे बेहद लोकप्रिय थे। सोशल मीडिया पर संचालित अनुभव जिंदगी का नामक वाट्सअप ग्रुप के सदस्यों ने अपने साथी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वे ग्रुप के सुधि पाठक थे। निधन की खबर पाकर पहुंचे पुत्र कामरान व अन्य परिजन शव को अपने साथ लेते गए। श्रद्धांजलि में शामिल होने वालों में ग्रुप एडमिन मनोज कुमार सिंह बसंत सिंह धर्मेन्द्र कुमार सिंह रिंकू सिंह जगमोहन चौहान धनंजय उर्फ बुचुल सिंह संजय शर्मा संजीव शर्मा सत्येंद्र सिंह बमबम शर्मा नीतीश कुमार अमित कुमार भगवान लाल चौधरी विकास शर्मा रवि कुमार सतीश कुमार अभिषेक सिंह विक्की सिंह अंकित कुमार अख्तर मिस्त्री आदि शामिल थे।