सारण, तरैया। देश और राज्य में कोरोना को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। और कुछ लोग ओछी राजनीति करने का अवसर तलाश रहे हैं। लोगों को गुमराह कर अपने कर्मों और कुकर्मों पर पर्दा डाल रहे हैं। उक्त बातें अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता हिंदू पुत्र संगठन अभिमन्यु कुमार मनीष ने गुरुवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने आगे कहा कि पक्ष और विपक्ष को इस आपदा की घड़ी में एकजुट होकर इस महामारी से लड़ने का प्रयास करना चाहिए। सरकार लोगों के लिए लगातार प्रयासरत है। टीका, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था कर रही है। ऐसे में अभी राजनीति करने का समय नहीं है। सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया की सस्ते राजनीति करने वाले के झांसे से बचें और सरकार के गाइडलाइन का पालन कर कोरोना से लड़कर उस पर विजय प्राप्त करें। इतना ही नहीं अपने आप को बचाते हुए संभव हो तो अपने पड़ोस के लोगों का भी मदद करें। विपदा की इस घड़ी में सरकार की त्रुटियों को गिराने की जरूरत नहीं है। सभी को इस लड़ाई का मिलजुलकर सामना करना चाहिए। इस विपदा की घड़ी में जमाखोरी, दलाली, धोखाधड़ी का मामला बहुत जोरों पर है। बाजार से जीवन रक्षक दवा कौन कहे जनरल विटामिन एवं पैरासिटामोल की गोली तक गायब है। मानवता को ध्यान में रखकर इस पर विचार कर इसका निदान निकालने की जरूरत है। लोगों को इससे बचना चाहिये।