
मांझी(सारण)। प्रखंड के ताजपुर अशोक चौक पर महान स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह उर्फ भाई जी की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके अंतरंग मित्रों ने उनके जीवन से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाए। सांस्कृतिक समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व सिंह आजादी की लड़ाई को गुरिल्ला युद्ध की तरह लड़ा। दिन रात नदी में छुपकर अथवा पेड़ों पर स्वयं को गमछे से बांध कर अंग्रेजों के कुचक्र से बचते रहे। आजीवन अपने संकल्प के मुताबिक गिरफ्तार न होने का अप्रतिम गौरव हासिल करने वालों में बिंदेश्वरी बाबू का नाम शुमार था। चार नवम्बर वर्ष 1990 में उन्होंने अंतिम सांस ली। समारोह को मुखिया सुरेंद्र कुमार सिंह पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह प्रो जनार्दन सिंह सुनील सिंह ओम सुमन आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया विजय सिंह ने किया। मालूम हो कि सब सिंह द्वारा ताजपुर में आजादी के दिनों शुरू किया गया मिठाई।एटम बम। आज भी काफी प्रचलित है। उनके परिजनों ने उनके उत्पाद को आज भी जीवंत रखा है।




Recent Comments