मशरक मेंं रालोसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

मशरक (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के बहरौली गांव मे रालोसपा के जिला युवा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की सम्मेलन मे क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता और पार्टी के बरीय अधिकारियों के बीच पार्टी के बिस्तार एवं क्षेत्र के कई कार्यो की समीक्षा की गई।

पार्टी को मजबूत बनाने के संबंध में हर पहलू पर विचार विमर्श किया गया जिसमें बिनोद तिवारी महासचिव ,आरजू नाथ तिवारी कोषाध्यक्ष ,सुमन्त कुमार सिंह जिलाउपाध्यक्ष ,प्रकाश रंजन ओझा प्रवक्ता ,उमेश सिंह ,ब्रजेश कुमार सिंह ,निरज कुमार सिंह ,जितेन्द्र नाथ ओझा, गणेश महतों ,सुरेश प्रसाद आदि लोगों ने पार्टी .के मजबूत बनाने के लिए अपने कोष की तैयारी का भी विशेष रूप से की गई ।आज यह रालोसपा पार्टी के कार्यकताओं की नये उमंग को देखते हुए गाँव के लोगों की भी भागीदारी अच्छी खाती नजर आ रही थी